मामला दिलचस्प है। इमरान खान, शादीशुदा करीना कपूर के साथ एक कार में 12 घंटे तक बंद रहे।
यह किस्सा करीना कपूर और इमरान खान की नई फिल्म गोरी तेरे प्यार में का है। इस फिल्म से जुड़े कलाकार इमरान ओर करीना एक कार में 12 घंटे तक बंद रहे।
यह मामला फिल्म के एक गाने 'नैना' की शूटिंग से पहले का है। ये दोनों एक कार में करीब 12 घंटे तक बंद रहे। मुंबई से वाई जाते समय रास्ते में हुए भूस्खलन की वजह से ये स्टार मुसीबत में फंस गए थे।
भूस्खलन की वजह से रास्ता रुक गया था। न तो आगे बढ़ने की गुजांइश थी और न ही पीछे जाने का कोई रास्ता मिल रहा था। हारकर इन कलाकारों को साथ में 12 घंटे बिताने पड़े।