फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: F1 में ब्रैड पिट के गुड लुक्स की दीवानी हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'जब 60 की उम्र में ऐसे दिख...'

Fri, 04 Jul 2025 07:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Brad Pitt Good Looks: करीना कपूर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ब्रैड पिट की नवीनतम फिल्म एफ 1 की तारीफ की। इसके साथ ही करीना ने ब्रैड पिट के गुड लुक्स की भी जमकर तारीफ की है।
 
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने आज हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की नई फिल्म "F1" की बहुत प्रशंसा की। इसके साथ ही करीना ने ब्रैड पिट की फिल्म की एक खास तस्वीर शेयर की और उनके गुड लुक्स की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
Trending Videos

करीना का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म F1 की तारीफ करते हुए उनकी एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "60 साल की उम्र में भी ब्रैड इतने आकर्षक लगते हैं, कौन 20 साल का होना चाहेगा?""F1" 

फिल्म एफ 1
F1 एक रेसिंग ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। इसमें ब्रैड पिट ने सन्नी हेस का किरदार निभाया है, जो 30 साल बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापसी करता है। एक हादसे ने सन्नी का करियर खत्म कर दिया था, लेकिन उसका दोस्त रूबेन (जेवियर बार्डेम) उसे अपनी F1 टीम के लिए वापस लाता है। फिल्म में डैमसन इदरिस, केरी कॉन्डन जैसे कलाकार भी हैं। इसे असली F1 रेस के दौरान शूट किया गया है। 
विज्ञापन

करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर है और इसमें सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: Maalik: राजकुमार राव की मालिक का टाइटल सॉन्ग सुनकर यूजर्स को याद आई शाहिद कपूर की विवाह, जानिए क्या है वजह ?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें