करीना कपूर इन सवालों से तंग आ चुकी हैं कि अब वह मां कब बनने वाली हैं।
उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा है कि वो और सैफ साधारण कपल नहीं हैं जो
शादी के तुरंत बाद बच्चा पैदा कर लें।
सैफ और करीना की शादी के बाद अब घर में नए मेहमान के आने की राह देखी जा रही है।
शिल्पा, ऐश और कई बड़ी हीरोइनों से शादी के तुरंत बाद ही अपना घर बसा लिया था। लेकिन बेबो फिलहाल मां नहीं बनना चाहतीं।
करीना ने कहा कि वह अपनी जिंदगी फिलहाल छोटी-छोटी खुशियों के साथ जीना चाहती हैं और फिलहाल वे काम के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहतीं। वे चाहती हैं कि वे काम पर ध्यान दें।