Kareena Kapoor: रक्षाबंधन त्योहार के वक्त कृति सेनन अपने एक ब्रांड विज्ञापन के चलते काफी ट्रोल हईं थीं। अब हाल ही में इस मामले पर जब करीना कपूर से उनकी राय पूछी गई, तो वे इस सवाल से बचती नजर आईं। जानें क्या है पूरा मामला।
कृति सेनन के हालिया राखी विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद के बीच करीना कपूर खान से भी स्क्रीन पर कपड़े पहनने को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, करीना इस सवाल का जवाब देने में थोड़ी झिझकती नजर आईं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सवाल से असहज हुईं करीना
विज्ञापन
यह सवाल करीना की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया। दरअसल, हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया था।
इसी विवाद के बीच करीना से पूछा गया कि क्या स्क्रीन पर वह इस बात को लेकर कोई सीमा तय करती हैं कि वह क्या पहनेंगी और क्या नहीं पहनेंगी।
सवाल सुनने के बाद करीना थोड़ी असहज और हिचकिचाती हुई नजर आईं। तभी फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बात संभालते हुए जवाब दिया।
मेघना गुलजार ने क्या कहा?
मेघना ने समझाया कि किसी एक्टर के कपड़े इस बात पर निर्भर करते हैं कि फिल्म में उसका किरदार कैसा है और डायरेक्टर उस किरदार को किस तरह दिखाना चाहता है।
उन्होंने कहा, ‘उस फिल्म में किसी महिला या पुरुष का क्या किरदार है, उसके हिसाब से उन्हें कपड़े पहनाए जाएंगे। यह किरदार पर निर्भर करता है। यह डायरेक्टर पर निर्भर करता है। यह सवाल सिर्फ एक एक्टर से पूछना सही नहीं है।’