फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: करीना कपूर की कार से पैपराजी को लगी चोट, अपने ड्राइवर पर चिल्लाईं अभिनेत्री

Tue, 05 Apr 2022 01:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब मलाइका अरोड़ा से मिलने के लिए करीना कपूर उनके घर पहुंची तो अभिनेत्री की फोटो लेने के चक्कर में करीना की कार से पैपराजी के पैर में चोट लग गई। इसके बाद करीना अपने ड्राइवर पर चिल्लाने लगीं।
 
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की कार का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। मलाइका को आज ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। जिसके बाद उनके अर्जुन कपूर, करीना कपूर समेत उनके तमाम दोस्त मलाइका का हाल जानने उनके घर पहुंच रहे हैं। हाल ही में जब मलाइका अरोड़ा से मिलने के लिए करीना कपूर उनके घर पहुंची तो अभिनेत्री की फोटो लेने के चक्कर में करीना की कार से पैपराजी के पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करीना अपने ड्राइवर को पीछे हटने के लिए कह रही हैं। वीडियो में करीना मलाइका के घर से बाहर आ रही थीं। जिसके बाद अचानक वीडियो में पैपराजी चिल्लाने लगता है- मेरा पैर, मेरा पैर। जिसके बाद करीना कहती हैं, संभालो यार और अपने ड्राइवर को गाड़ी पीछे करने के लिए कहती हैं। करीना के इस केयरिंग अंदाज की लोग तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में मलाइका की कार का पुणे से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया था। उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह कल सुबह ही डिस्चार्ज हुई हैं। मलाइका के प्रेमी अर्जुन कपूर उन्हें किसी तरह घर ले गए थे। 
विज्ञापन


करीना की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह सुजॉय घोष के निर्देशन में नेटफ्लिक्स पर बन रही फिल्म भी करने जा रही हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें