करीना कपूर की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है. जल्द ही वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नज़र आने वाली हैं। लेकिन शो में वो अकेली नहीं होंगी उनके साथ होगें उनके भाई रणबीर कपूर भी।
इस बातचीत के दौरान करीना ने बिना झिझके कैटरीना को अपनी भाभी बुलाया।
कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में करीना से जब करण ने पूछा कि अगर वो किसी के साथ समलैंगिक रिश्ता बनाना चाहेंगी तो वो कौन होगी?
इस सवाल के जवाब में करीना ने कहा कि वो ऐसा रिश्ता सिर्फ अपनी भाभी कैटरीना कैफ़ के साथ ही बना सकती हैं।
बातचीत के दौरान जब करण ने रणबीर से पूछा कि वो शादी कब कर रहे हैं तो करण की बात काटते हुए करीना बोलीं, "मैं तो रणबीर की शादी में लहंगा पहन चिकनी चमेली और शीला की जवानी पर नाचने के लिए तैयार हूँ।"