करीना कपूर खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस तरस गए हैं। प्रेगनेंसी के बाद से फिल्मों से दूरी सी बना ली थी लेकिन वो जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखेंगी। करीना ने फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
पढ़ें: बुआ सोहा को टकटकी लगाए देखते रहे नन्हे तैमूर, Baby Shower में पहुंचे कई सेलेब्स
करीना और 'वीरे दी वेडिंग' की पूरी स्टार-कास्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये हाल ही की तस्वीर है जिसमें पूरी टीम ने मिलकर फिल्म डिस्कस की है। इस तस्वीर में फिल्म की लीड हीरोइनें करीना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और प्रोड्यूसर रिया कपूर दिख रहे हैं।
'वीरे दी वेडिंग' 4 लड़कियों की कहानी है जो मेरी शादी अटेंड करने आई हैं। यह फिल्म उन्हीं के द्वारा किया गया धमाल के आगे पीछे ही घूमेगी। ये फिल्म महिलाओं और उनके इमोशन्स की कहानी है। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।
Kareena met cast of Veere Di Wedding a few days ago for a script reading session! Shoot begins September! @sonamakapoor @ReallySwara pic.twitter.com/055hhLXnVC
— Kareena Kapoor Khan (@KareenaK_FC) August 21, 2017
इस तस्वीर के अलावा उनके फैन क्लब्स ने कुछ तस्वीरें डाली हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म से उनका लुक है। नीचे देखिए तस्वीरें-
Photo - Getting into the look for #VeereDiWedding @sonamakapoor #RheaKapoor @ReallySwara pic.twitter.com/9cXPfciYEO
— Kareena Kapoor Khan (@KareenaK_FC) August 21, 2017
Look who's prepping for Veere Di Wedding!😍#KareenaKapoorKhan pic.twitter.com/f4N0xWERJh
— Kareena Kapoor Khan (@KareenaOnline) August 18, 2017