ऐसे समय में जब देश के कई जिलों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले रखा है, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान मदद के लिए आगे आए हैं और सभी से गुजारिश की है कि लोग बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्रों की मदद के लिए बनाए गए रिलीफ फंड में योगदान दें और मदद करें।
आमिर ने आगे कहा कि लोग सरकार को अपना काम करने दें और पूरी तरह से सहयोग दें।
I appeal everyone to contribute to CM's Relief Fund of Bihar & other flood-affected states & let govt do their work: Aamir Khan #Floods pic.twitter.com/iru02xU0g8
— ANI (@ANI) August 21, 2017
पढ़ें - कभी बड़े-बड़े स्टार्स पर भारी पड़ गया था करिश्मा का ये 'हीरो', आज है गुमनाम
आमिर से पहले एक्टर-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए और कहा कि वो असम में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार की मदद से पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं।
बता दें कि देश के कई जिलों जैसे कि उत्तर प्रदेश, असम और बिहार में बाढ़ से हालात अनियंत्रित हो गए हैं। हालत और खराब हो गई है। यूपी के 24 जिलों में भारी तबाही हुई है। रविवार तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सूत्रों के अनुसार, बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 250 के पार हो गया है।
पढ़ें - चंद फिल्मों के जरिए ही सुपरस्टार बन गया था ये हीरो, लकवे की वजह से चला गया था कोमा में