फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: करीना के शो में पहुंची शर्मिला टैगोर ने समझाया बेटी-बहू का फर्क, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का बयान

Tue, 04 Apr 2023 12:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर हाल ही में, करीना के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में गेस्ट बनकर पहुंची, जहां उन से उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कई सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपनी फिल्म ‘गुलमोहर’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए शर्मिला ने काफी दिनों के बाद बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म में उनके अभिनय को फैंस ने काफी पसंद किया था। शर्मिला ने भी अपनी अदाकारी से यह बात साफ कर दी कि फिल्मों में अभिनय करने की कोई उम्र नहीं होती है। हाल ही में, शर्मिला अपनी बहू करीना कपूर के टॉक शो में पहुंची, जहां उन्होंने बताया कि बेटी और बहू में क्या फर्क होता है।

विज्ञापन

शर्मिला से पूछा गया मजेदार सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर हाल ही में, करीना के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में गेस्ट बनकर पहुंची, जहां उन से उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कई सवाल पूछे गए। शर्मिला ने भी इन सवालों के काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिए। इन सभी में जिस सवाल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह यह था कि उनके अनुसार बेटी और बहू में क्या अंतर होता है।

बेहद शानदार तरीके से दिया जवाब
शर्मिला ने इस सवाल का बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बेटियां वह होती हैं, जिनके साथ आप बड़े होते हो। तो आप उनके टेम्परामेंट को अच्छे से जानते हो। आपको पता है क्या बातें उसे गुस्सा दिलाती हैं। आपको यह भी मालूम होता है कि उन चीजों से कैसे डील करना होता है और उसे आप बेहतरीन तरीके से डील भी करते हैं, लेकिन बहू से आप उस वक्त मिलते हैं, जब वह बड़ी हो चुकी होती है।’

Mardaani 3: खाकी वर्दी...पिस्तौल के साथ वापस लौटेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' को लेकर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

बताया क्या है बेटी और बहू में फर्क
शर्मिला ने आगे कहा, ‘बहू एडल्ट हो चुकी होती है, इसलिए आप उसके टेम्परामेंट को नहीं जानते हैं। उसे जानने में थोड़ा वक्त तो लगता ही है। इसलिए जब एक नई लड़की आपके घर आपकी बहू बनकर आती है, तो आपका फर्ज बनता है कि आप उसका अच्छे से वेलकम करें। उसे काफी कंफर्टेबल फील कराएं। अगर उसे कुछ अलग से खाना हो तो उस खिलाएं और उसका पूरी तरह से ध्यान रखें। शर्मिला ने यह भी कहा कि बेटे और बहू के रिश्ते तो कभी भी टेकओवर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए उन्हें पूरा स्पेस देना चाहिए।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें