शानदार लुक में आए नजर
ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और सबा आजाद की फोटोज शेयर की हैं। रेड कलर की ड्रेस में सबा बेहद स्टाइलिश लग रही हैं, वहीं ऋतिक रोशन ब्लैक कलर के आउटफिट में डैशिंग लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
इन सेलेब्स ने किए कमेंट
सबा आजाद और ऋतिक की फोटोज पर सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सुजैन खान के कमेंट ने। सुजैन ने अपने एक्स हसबैंड और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा की फोटो पर कपल इमोजी बनाया है। सुजैन के अलावा जोया अख्तर, बिपाशा बसु, श्रुति हासन, सोहा अली खान ने भी ऋतिक के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
लंबे वक्त से है अफेयर की चर्चा
आपको बता दें कि सबा और ऋतिक के अफेयर की खबरों को तब हवा मिली, जब बीते वर्ष फरवरी में दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद ऋतिक के फैमिली गेट-टूगेदर में भी सबा ने शिरकत की। इसके अलावा करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में दोनों हाथों में हाथ डाले साथ पहुंचे थे। यह पहला मौका था, जब दोनों सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। बता दें कि ऋतिक रोशन ने वर्ष 2000 में सुजैन से शादी की थी। मगर 2014 में इनका तलाक हो गया।