फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बातों को भुलाकर पास आ रहे हैं शाहिद-करीना!

Sat, 16 Apr 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
यह विडंबना है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर जब तक प्रेम संबंध में रहे, उनके द्वारा साथ में की गई फिल्में नहीं चलीं परंतु जब वे अलग हो गए तो उनकी जब वी मैट ने धूम मचा दी। तमाम दर्शक उन्हें साथ देखना चाहते हैं परंतु कहा जाता है कि दोनों सितारों के संबंध इतनी कड़वाहट के साथ खत्म हुए थे कि वे एक-दूसरे का सामना करना तक पसंद नहीं करते। लेकिन इस बात की सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता कि समय सबसे बड़ा डॉक्टर है। निशान भले ही बने रहें, वक्त जख्मों को भर देता है।
विज्ञापन


शाहिद-करीना का मामला भी संभवतः ऐसा ही है। यही वजह है कि दोनों के जल्द ही एक फिल्म में साथ काम करने की चर्चाएं गॉसिप गलियारों में गूंजने रही हैं। विज्ञापन की दुनिया के चर्चित चेहरे लॉयड बपतिस्ता अपनी पहली फिल्म में शाहिद-करीना को लेने की योजना बना रहे हैं। यह अपने समय की सुपर हिट फिल्म सदमा (कमल हासन-श्रीदेवी) की रीमेक होगी।

लॉयड ने अपनी विज्ञापन फिल्मों में शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन तक से काम कराया है। उन्होंने कुछ महीने पहले सदमा की रीमेक के राइट खरीदे और इसे बनाने की तैयारी में हैं। बीच में इस योजना के रद्द होने की खबरें थीं, परंतु लॉयड के करीबी सूत्रों ने इसका खंडन किया है। सूत्रों के अनुसार लॉयड फिल्म को हिंदी के साथ एक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस के लिए वहां के सितारों के संग भी बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना को भा गई है फिल्म की कहानी

सूत्रों का कहना है कि लॉयड अच्छी अभिनेत्री चाहते हैं जो खूबसूरत भी हो। उन्होंने सदमा के रीमेक को लेकर करीना से बात की है। करीना ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है क्योंकि वह श्रीदेवी की फैन रही हैं। वैसे उन्होंने डायरेक्टर से उनकी स्क्रिप्ट मांगी है। खास बात यह है कि लॉयड ने करीना से यह भी पूछा कि क्या हीरो के रूप में शाहिद को लिया जा सकता है? आश्चर्यजनक रूप से इस पर करीना ने कहा है कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी होगी तो वह फिल्म करेंगी, फिर हीरो कोई भी हो।

लॉयड से करीना की इस बातचीत के बाद माना जा रहा है कि दोनों पूर्व प्रेमी अपने अतीत को छोड़ कर आगे बढ़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि आने वाली एक फिल्म में शाहिद और करीना दोनों मौजूद हैं। यह अलग बात है कि वह पर्दे पर साथ नहीं दिखेंगे। इसी तरह से करीना के पति सैफ अली खान ने पिछले दिनों शाहिद के साथ एक फिल्म की शूटिंग की है। वह शाहिद के काम से प्रभावित बताए जाते हैं।

हाल में यह भी चर्चा थी कि सैफ-करीना के घर दी गई एक पार्टी में शाहिद को भी निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि शाहिद निजी कारणों से नहीं गए। अगर लॉयड की फिल्म उनकी योजना के मुताबिक बनती है तो उन सिने-प्रेमियों को बहुत खुशी होगी जो जब वी मैट की जोड़ी को नए अवतार में पर्दे पर देखना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें