फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: यूरोप में छुट्टियां मनाकर वापस लौटे सैफ और करीना, एयरपोर्ट पर तैमूर के स्टाइल ने जीत लिया दिल

Sun, 24 Jul 2022 01:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान यूरोप में छुट्टियां बिताने के एक महीने बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। करीना और सैफ अपने बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ यूके और फिर इटली में वेकेशन एंजॉय करके आए हैं। शनिवार को करीना, सैफ अली खान, तैमूर और जहांगीर (जेह) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां तैमूर ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
तैमूर ने खींचा ध्यान
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जेह नैनी के पास हैं और करीना और तैमूर सैफ के पाछे आ रहे हैं। इस दौरान करीना नीले रंग के स्वेटर, ट्राउजर और स्नीकर्स में नजर आईं। उन्होंने डार्क सनग्लास के साथ एक बैग कैरी किया था। वहीं, सैफ गहरे नीले रंग की शर्ट और डेनिम में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि सारा ध्यान तैमूर ने अपनी और खींच लिया, जो जेब में हाथ डालकर बड़े ही स्टाइल से चलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 4
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस दे रही ऐसी प्रतिक्रिया
फैंस को तैमूर का अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें एक असली रॉकस्टार बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'तैमूर का जन्म कल ही तो हुआ था और अब वह इतना बड़ा हो गया है।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'ब्यूटी रॉयल परिवार का फिर से स्वागत है। टिम सबसे आत्मविश्वासी पांच साल का स्टारकिड है, जिसे मैंने अपने जीवन में कभी देखा है, रॉकस्टार, लव यू बेबो, टिम, जेह।'
 
विज्ञापन

4 of 4
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया था विराम
बता दें कि बीती दिनों करीना कपूर के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर छाई रही थी, जिसका करीना कपूर ने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया था। करीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि ये पास्ता और वाइन का कमाल है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, सैफ पहले ही देश की जनसंख्या बहुत बढ़ा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें