करीना कपूर, अमृता अरोड़ा
- फोटो : ट्विटर/ANI
दरअसल, करिश्मा कपूर ने बीती रात अपने घर में एक शानदार पार्टी दी। ये पार्टी करीना और अमृता के ठीक होने की खुशी में आयोजित की गई। करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अमृता अरोड़ा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा, ‘हम वापस आ गए।’ इस तस्वीर में करीना कपूर और अमृता काफी सुंदर लग रही हैं। करीना कपूर ने ब्लैक कलर का ऑफ शॉल्डर टॉप और क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं, अमृता पर्पल कलर की फैदर ड्रेस में दिख रही हैं। करीना और अमृता की इस तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
करिश्मा कपूर की इस पार्टी में अमृता और करीना के अलावा, सैफ अली खान, तैमूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार शामिल हुए थे। इस पार्टी से मलाइका हरे रंग के डीप नेक ब्रालेट के साथ ग्रीन शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने इस आउटफिट को कंपलीट करने के लिए ग्रीन जैकेट का सहारा लिया। पार्टी में जाते हुए मलाइका के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
सोहेल खान और सीमा सचदेव
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के अलावा सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। जिनकी रिपोर्ट्स भी अब निगेटिव आ चुकी है।