बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे जहांगीर की तस्वीर शेयर की है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में जहांगीर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें लाइट्स, कैमरा और नैप्टाइम लिखा हुआ है। बता दें कि करीना कपूर इस वक्त मालद्वीप में हैं और उन्होंने वहीं से छोटे बेटे की तस्वीर साझा की है।
करीना लगातार मालदीव से वेकेशन एल्बम साझा कर रही हैं। नई तस्वीर में करीना बेटे जेह से लिपटी हुई हैं। उन्होंने काले रंग की पोशाक पहनी हुई है। उनकी आंखों पर धूप वाला चश्मा है। बेटा जहांगीर उनकी गोद से लिपटा हुआ है। तस्वीर पर एक स्टिकर है, जिसमें लाइट्स, कैमरा और नैप्टाइम लिखा हुआ है। इससे पहले भी करीना ने सैफ अली खान के जन्मदिन पर दोनों बेटों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। करीना ने लिखा था कि मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।