फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव-जिहाद की धमकियों के बीच करीना ने बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 22 Jan 2015 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर बन रही स्थितियों को लेकर अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला ले लिया है। इस फिल्म को लेकर कई धार्मिक संगठनों की ओर से लगातार इस फिल्म और इससे जुड़े स्टार्स की आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन


लव जिहाद की बात करते हुए कई कट्टर हिंदूवादी संगठनों ने अपनी पत्रिकाओं में करीना कपूर की आधे बूर्के व आधे उनके चेहरे वाली मार्फ तस्वीर का इस्तेमाल किया था जिसको लेकर विवाद हो चुका है। इस तस्वीर का इस्तेमाल पहले भी एक हिंदूवादी संगठन कर चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

करीबियों की सलाह से बढ़ाई सुरक्षा

हाल ही में करीना कपूर को बीएचपी की एक मैगजीन के कवर पेज पर दिखाया गया था, जिसमें उन्हें ‘लव जिहाद' का शिकार बताया गया था। मैगजीन के कवर पेज पर करीना की मॉर्फ तस्वीर छापी गई थी, जिसमें करीना को आधा नकाब और आधा सिंदूर के साथ दिखाया गया था।

इस तस्वीर छपने के बाद से करीना को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसकी वजह से वो काफी सहमी हुई हैं। मैगजीन में छपी अपनी इस तस्वीर के खिलाफ करीना कपूर ने आवाज भी उठाई थी। लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकला।

यही वजह है कि अपने करीबियों की सलाह पर उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही करीना ने प्राइवेट गार्ड्स की तैनाती भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें