फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लखन बनकर दीपिका संग 'लीला' करेंगे रणवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह आजकल रिलेशन में हैं। ऐसे में दोनों स्टार्स को बड़े निर्देशकों में साइन करने की होड़ मची हुई है। फिल्म रामलीला की यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


दीपिका-रणवीर को जोड़ी जल्द ही बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म राम-लखन के रीमेक में नजर आएगी। खबर है कि अब करन जौहर और रोहित शेट्टी फिल्म ‘राम-लखन’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें धुरी दीक्षित का रोल दीपिका पादुकोन निभाएंगी।

वहीं लखन के रोल यानी अनिल कपूर के रोल में रणवीर सिंह नजर आएंगे। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, मुक्ता आर्ट्स और रोहित शेट्टी का ज्वाइंट प्रोजेक्ट होगी।
विज्ञापन

वन-टू का फोर करेंगे अभिषेक बच्चन और रणवीर सिंह

आपको फिल्म राम-लखन की जैकी श्राफ और अनिल कपूर की जोड़ी तो याद ही होगी। अब करन जौहर और रोहित शेट्टी फिल्म ‘राम-लखन’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें राम-लखन का किरदार अभिषेक बच्चन और रणवीर ‌सिंह निभाने जा रहे हैं।

खबर है कि अभिषेक बच्चन और रणवीर सिंह को फिल्म के लिए चुन लिया गया है। रोहित शेट्टी ने अभिषेक को राम के किरदार के लिए और रणवीर सिंह को लखन के किरदार के लिए चुना है। 1989 में रिलीज हुई राम लखन फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई थे लेकिन इस फिल्म का रीमेक करन जौहर बना रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें