संजय के साथ करिश्मा का रिश्ता भले ही टूटने की कगार पर पहुंच गया हो लेकिन संजय का रिश्ता अपनी साली करीना को लेकर तल्ख नहीं हुआ है। करीना के साथ संजय की यारी वैसी ही है जैसी उनके साथ शुरुआती दिनों में हुआ करती थी।
हाल ही में संजय की बहन मंदिरा के बर्थडे के लिए लोलो विशेष तौर पर मुंबई से दिल्ली गयी थी। जहाँ उन्होंने मंदिरा के परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस कार्यक्रम में करीना ने खूब मस्ती की। खबर है कि करीना के जीजू और करिश्मा के पति इन दिनों दिल्ली में किसी लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
उधर करिश्मा ने संजय से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दे दी है। सूत्रों के अनुसार करिश्मा से कानूनी तौर पर अलग होने के बाद संजय तीसरी शादी कर सकते हैं। अब देखना यह है कि अपने एक्स जीजू के साथ करीना के रिश्ते कितने दिन मीठे रहते हैं।