फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Malhotra: दुख की घड़ी में मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना-करिश्मा, मां के निधन पर जताया शोक

Sat, 28 Mar 2026 07:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर हाल ही में अपने परिवार के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर उनकी मां के निधन पर शोक जताने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन
करीना कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और करिश्मा कपूर हाल ही में अपने परिवार के साथ मनीष मल्होत्रा के घर उनकी मां के निधन पर शोक जताने के लिए पहुंची। इस दौरान कपूर बहनें काफी शांत और गंभीर नजर आईं। दोनों ने सादगी भरे लुक में पहुंचकर मनीष मल्होत्रा और उनके परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जो इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े दिखे।

बताया जा रहा है कि मनीष मल्होत्रा अपनी मां के बेहद करीब थे, ऐसे में यह उनके लिए काफी कठिन समय है। करीना और करिश्मा का इस तरह उनके घर पहुंचना उनकी गहरी दोस्ती और रिश्ते को भी दिखाता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सेलेब्स मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचकर उनके दुख में शामिल हो रहे हैं और इस दुख की घड़ी में उनका साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 मार्च को हुआ था मनीष की मां का निधन
आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा की मां, सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च को मुंबई में हुआ। इसके बाद एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें फिल्म जगत के कई सदस्यों ने शिरकत की।

करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अर्जुन कपूर जैसी हस्तियां शोक व्यक्त करने पहुंचीं। काजोल, उनके पति अजय देवगन और उनकी बेटी नियासा भी प्रार्थना सभा में मौजूद थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें