करण जौहर अपनी मां हीरू जौहर के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार्स ने दिए प्यार भरे रिएक्शन
करण के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई सेलेब्स ने भी उनकी मां को विश किया। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'मैं आंटी के जीवन जीने के तरीकों को सलाम करती हूं। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी फिल्म मेकर की पोस्ट में हार्ट इमोजी भेजे। वहीं महीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी बनाई।
कई प्रोजेक्ट्स हुए रिलीज
बतौर प्रोड्यूसर करण जौहर की इस साल में कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें 'धड़क 2', 'नादानियां', 'तू मेरी मैं तेरा...' बड़े नाम रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण साल 2026 के अंत तक एक बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। यह 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल हो सकती है।