फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'मोहब्बतें' के ऑडिशन के दौरान इस अभिनेत्री से ना खुश थे करण जौहर? जानिए क्या रही वजह

Mon, 17 Mar 2025 09:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar Mohabbatein: 27 October, 2000 को रिलीज हुई शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन अभिनित फिल्म में कई कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था, लेकिन इस फिल्म की एक अभिनेत्री ऐसी थी, जिनका ऑडिशन करण जौहर को पसंद नहीं आया था।
 
विज्ञापन
'मोहब्बतें' के ऑडिशन के दौरान इस अभिनेत्री से ना खुश थे करण जौहर? - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में बिग बी, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी ने अहम किरदार निभाए थे। इन सभी में एक अभिनेत्री ऐसी थी, जिसका ऑडिशन करण जौहर को पसंद नहीं आया था। आइए जानते हैं वह कौन हैं...
विज्ञापन

किम ने तीन बार दिया था मोहब्बतें का ऑडिशन
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री किम शर्मा ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'मोहब्बतें' में अपनी भूमिका के लिए तीन बार ऑडिशन दिया था। यह फिल्म 2000 में आई थी और इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे थे। किम ने इसमें संजना का किरदार निभाया था, जो जुगल हंसराज के किरदार समीर की प्रेमिका थी।

करण जौहर को नहीं पसंद आया किम का ऑडिशन
किम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्मों में आना उनके लिए बहुत अचानक फैसला था। जब उन्होंने 'मोहब्बतें' साइन की, तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। उन्होंने बताया कि उनका पहला ऑडिशन निखिल आडवाणी के साथ हुआ, दूसरा करण जौहर के साथ हुआ। करण को उनका ऑडिशन पसंद नहीं आया। करण ने उनसे कहा, "तुम्हें ना डांस करना आता है, ना डायलॉग बोलना, फिर हीरोइन क्यों बनना चाहती हो?" किम ने जवाब दिया कि वह एक्टर बनना नहीं चाहतीं। उनका तीसरा ऑडिशन आदित्य चोपड़ा ने लिया और उन्हें किम पसंद आईं।

खास नहीं रहा किम का करियर
फिल्म मोहब्बतें के बाद किम शर्मा 'तुम से अच्छा कौन है' और 'फिदा' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढ़ें:
Madhuri Dixit: 'एक दो तीन' के रीमेक के लिए यह बॉलीवुड अभिनेत्री है परफेक्ट? माधुरी बोलीं- उनका डांस सुंदर है
विज्ञापन

करण जौहर का वर्कफ्रंट
कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, दोस्ताना और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई फिल्म का निर्माण कर चुके करण जौहर अब पंजाबी फिल्म का निर्माण करने वाले है। करण का धर्मा प्रोडक्श अब पंजाबी फिल्मों का भी निर्माण करेगा। करण पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'अकाल' से पंजाबी सिनेमा में निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें