फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीना कारपेंटर के साथ सेल्फी लेना चाहते थे करण, सोशल मीडिया पर बताई मेट गाला में शामिल होने की असल वजह

Tue, 05 May 2026 10:57 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Karan Johar in Met Gala 2026: मेट गाला 2026 से करण जौहर ने भी अपना डेब्यू किया है। इस खास मौके पर फिल्ममेकर ने इस इवेंट में शामिल होने की वजह बताई। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
करण जौहर, सबरीना कारपेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट गाला 2026 में सितारों की महफिल सजी रही। इस इवेंट में फिल्ममेकर करण जौहर भी शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता सबरीना कारपेंटर से मिलना है। साथ ही करण ने सोशल मीडिया पर मेट गाला में अपनी उपस्थिति की वजह भी बताई।
विज्ञापन


सबरीना कारपेंटर के साथ सेल्फी चाहते थे करण
2026 मेट गाला में शामिल होने के पहले करण जौहर ने बैक स्टेज इंटरव्यू में कहा, वो सबसे पहले सबरीना कारपेंटर से मिलना चाहते हैं। इसकी वजह उनकी नौ वर्षीय बेटी रूही है। उनकी बेटी रूही चाहती है कि वो कारपेंटर के साथ एक सेल्फी लें। जो, उनकी बेटी के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा, क्योंकि वो सबरीना की बहुत बड़ी फैन है। 

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
करण का पहला मेट गाला इवेंट
मेट गाला 2026 में शामिल होकर करण जौहर ने पहली बार इस इवेंट में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। इस दौरान करण जौहर अपने दोस्त और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के आउटफिट में नजर आए। इसके साथ ही  उन्होंने अपने आउटफिट में राजा रवि वर्मा की कला की झलक भी दिखाई। 
 
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम -@karanjohar
सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट 
मेट गाला 2026 में शामिल होने के बाद करण ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'सिनेमा और कॉस्ट्यूम के प्यार को एक बड़े सपने की तरह देखने वाले से लेकर  मेट गाला की सीढ़ियों पर खड़े होने तक, जीवन सच में अप्रत्याशित तरीकों से आगे बढ़ता है। यह पल मेरे लिए सिर्फ फैशन के बारे में नहीं था। यह पल राजा रवि वर्मा की विरासत की कहानी कहने का था। इसे जीवंत कर कैनवास से निकाल कर दुनिया के सामने पेश करने का था। भारत की  संस्कृति, हमारी कला और हमारी कहानी को वैश्विक मंच पर लाने का था।'
 

मेट गाला 2026 में ये भी हुए शामिल 
फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट कहे जाने वाले मेट गाला के 78वें समारोह में करण जौहर के अलावा देश से कई और सेलेब्स शामिल हुए। इस साल रेड कार्पेट पर भारत की ओर से ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा और अनन्या बिरला जैसे सितारे भी रेड कार्पेट पर उतरे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें