फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने शुरू की अगली दिवाली पर 'धमाके' की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरू करेंगे। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जौहर निर्देशित भी करेंगे। साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' को करण जौहर ने निर्देशित किया था। तीन साल के बाद एक बार फिर करण 'ए दिल है मुश्किल' को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर, ऐश्वर्य राय और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। मानाजा रहा है कि इस फिल्म में सनी लियोनी का भी एक कैमियो रोल होगा। 'ऐ दिल है मुश्किल' अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अगले साल दिवाली पर ही अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

लंदन के रास्ते से करण ने ट्वीट कर दी जानकारी

करण जौहर ने शूटिंग के लिए लंदन को निकल चुके हैं। वहीं करण अपनी टीम के साथ दस दिन तक शूटिंग करेंगे। करण ने अपने टि्वटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होने ट्वीट करके कहा है कि लंदन के रास्ते में हैं चिंतित भी और उत्साहित भी 10 दिनों की शूटिंग है वहां। देखिए करण का ट्वीट

Enroute to London!!! Anxious...nervous and excited!! Will be on set in 10 days....#aedilhaimushkil— Karan Johar (@karanjohar) August 28, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें