क्या फिर साथ आएगी दोनों की जोड़ी?
दरअसल, हाल ही में करण जौहर को जान्हवी कपूर के साथ देखा गया। फिर करण जौहर की कार्तिक आर्यन के साथ भी तस्वीरें सामने आईं। दोनों ही तस्वीरों में करण जौहर एक जैसे आउटफिट में हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो एक ही वक्त की हैं। और बस...इसी के बाद यह सवाल भी उछला कि क्या ये तीनों फिर एक साथ किसी फिल्म पर काम करने वाले हैं?
कार्तिक के साथ फिल्म बना रहे करण जौहर
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन दोनों के साथ ही करण जौहर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर पहले ही 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का एलान 2024 में क्रिसमस पर किया गया। समीर विध्वंस इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें:Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा