फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोस्ताना' पाने के लिए बेकरार है कैटरीना कैफ

Tue, 04 Jun 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों की शूटिंग में इतनी व्यस्त हैं कि उनके पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। लेकिन करण जौहर के बैनर तले बननेवाली फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए उनकी लार टपकी जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो उन्होंने इस सीक्वल फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को आउट करवाने के लिए जी तोड़ कोशिश शुरू कर दी है। 'दोस्ताना 2' इसी साल अक्टूबर में फ्लोर पर जा रही है और इसमें काम करने के लिए कैट ने अपनी तारीखें रिजर्व रखनी शुरू कर दी हैं।

फिल्म के निर्देशक तरुन मनसुखानी से उनका संवाद लगातार बना हुआ है। कैट को लग रहा है कि 'दोस्ताना 2' में उनको अपनी परफॉरमेंस दिखाने के लिए बहुत ज्यादा स्कोप मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल दो हीरो के बीच वे अकेली हीरोइन होंगी, इसी वजह से वे इसमें काम करने के लिए लालायित हैं।

बता दें कि कैटरीना ने 'बैंग बैंग' और 'धूम 3' के बाद अभी कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। इसी वजह से उनके पास डेट्स की कोई किल्लत नहीं है।

करण जौहर की भी इच्छा है कि इस बार अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ किसी टॉप हीरोइन की जोड़ी बनाई जाए।

चूंकि 'दोस्ताना 2' की स्क्रिप्ट पर बहुत ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ी है, इसलिए इस सीक्वल की तैयारी में काफी वक्त लग गया है। सब जानते हैं कि फिल्म दोस्ताना 2008 में रिलीज हुई थी और इसकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें