करण जौहर कुछ वक्त पहले जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। उनके बच्चे प्री-मैच्योर बोर्न हैं जिसके चलते दोनों अभी तक अस्पताल में ही हैं। उनकी डिलीवरी को लेकर करण जौहर ने एक भावुक मैसेज के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
उन्होंने ट्विटर पर अपना मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने बच्चों, यश और रुही के जन्म से जुड़ी कई बातें शेयर की। करण ने लिखा, 'मेरे बच्चे दो महीने पहले पैदा हुए और जन्म के वक्त उनका वजन काफी कम था। उन्हें ऐसे देख मैं घबरा गया था। मैं बस उन्हें अपनी बाहों में लेना चाहता था लेकिन वो देखभाल यूनिट में थे।'
करण ने लिखा कि बच्चों को इस हालत में देखना काफी तकलीफदेह था लेकिन उन्हें डॉक्टर्स पर भरोसा था। करण ने प्री-मैच्योर बच्चों के पेरेंट्स के लिए ये मैसेज लिखा है। वह प्री-मैच्योर डिलीवरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि जिन पेरेंट्स के बच्चे प्री-मैच्योर हैं उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मेडिकल के जरिए उनका सही विकास हो सकता है।