इस साल जो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं उनमें रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 का नाम भी शुमार है। शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जहां रजनीकांत 5 रोल निभाते नजर आएंगे तो वहीं अक्षय इसमें 12 अलग-अलग लुक में दिखेंगे।
रजनीकांत इस फिल्म में साइंटिस्ट, रोबोट, विलेन और दो बौनों के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं अक्षय के किरदारों के बारे में कुछ बताया नहीं गया है लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो इसमें उनके ज्यादातर रोल विलेन के होंगे।
ये फिल्म तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की प्राइवेट चैनल जी नेटवर्क के साथ डील हो चुकी है। जी ने इस फिल्म के तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन के सैटेलाइट राइट्स भी खरीद लिए हैं। ये डील 110 करोड़ में तय हुई है।