फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'दिवाली की रातें... भीड़ में फिर भी तन्हाई', सिंगल स्टेटस से छुटकारा पाना चाहते हैं करण जौहर

Mon, 28 Oct 2024 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिवाली पार्टी के लिए अपने लेटेस्ट लुक की कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा। करण ने बताया कि दिवाली पार्टी में लोगों की भीड़ के बीच भी वह खुद को अकेला महसूस करते हैं।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर निर्देशक नहीं बल्कि एक पिता की तरह ही दिखाई देते हैं। करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। हालांकि, निर्माता ने कई बार खुलासा किया है कि वह अकेले नहीं रहना चाहते हैं और पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। अब निर्माता ने अपने हालिया पोस्ट में भी इस बात की ओर संकेत किया है। करण ने बताया है कि दिवाली पार्टियों में अकेले जाकर वह खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


करण के हालिया पोस्ट ने बटोरीं सुर्खियां
हाल ही में, करण जौहर ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिवाली पार्टी के लिए अपने लेटेस्ट लुक की कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा। करण ने बताया कि दिवाली पार्टी में लोगों की भीड़ के बीच भी वह खुद को अकेला महसूस करते हैं और सोचते हैं कि वह कब अपने सिंगल स्टेटस से छुटकारा पाएंगे।




सिंगल स्टेटस से पाना चाहते हैं छुटकारा
अपने हालिया पोस्ट के कैप्शन में करण ने लिखा, “दिवाली की रातें, इतनी मुलाकात, इतनी सारी बातें, भीड़ में फिर भी तन्हाई, सिंगल स्टेटस से कब होगी जुदाई? करण की इस हालिया पोस्ट पर फैंस की ढेर सारी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कैप्शन से आज कल मचा रहे हो तबाही।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या आप बता सकते हैं कि आपको चाहिए क्या? फिर उस हिसाब से ही तलाश शुरू की जाएगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'आपका स्टाइल जबर्दस्त है। आपकी सारी तस्वीरें बेहद कमाल की होती हैं।'
विज्ञापन


शादी नहीं करना चाहते निर्माता
हालांकि, इससे पहले करण ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अब शादी करने का विचार छोड़ दिया है। करण ने कहा था, "बहुत देर हो चुकी है। 46 साल की उम्र में, मैं किसी रिश्ते में नहीं रह सकता। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना समय किसी रिश्ते और अपनी मां और दो बच्चों के बीच बांट सकता हूं। ऐसा नहीं है कि एक को दूसरे के लिए त्यागना पड़ता है, लेकिन मैं अपना समय सिर्फ अपने काम के साथ रिश्तों के बीच बांटना चाहता हूं। और मैं कह सकता हूं कि मैं खुद के साथ एक रिश्ते में हूं। और जब आप ऐसे किसी रिश्ते में होते हैं, तो आपके पास किसी और के लिए न तो जगह होती है और न ही समय होता है।"
विज्ञापन

 

Rakhee Gulzar: राखी गुलजार के अभिनय का सफर, पर्दे पर बनीं अमिताभ की हीरोइन, सलमान-शाहरुख की मां




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें