फिल्म निर्माता करण जौहर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के बीच अक्सर वॉर देखने को मिलता रहता है। दोनों के बीच यह कोल्ड वॉर लंबे समय से चला आ रहा है। कंगना अक्सर बेबाक अंदाज में करण जौहर को लेकर कुछ न कुछ कमेंट करती रहती हैं। वहीं बीते दिनों एक्ट्रेस ने पैपराजी को मूवी माफिया को लेकर तंज कसा था। इस तंज को लेकर अब करण जौहर ने कंगना का नाम लिए बिना रिएक्ट किया है।
करण ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
दरअस, हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट्स साझा किए हैं। उन्होंने अपने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में लिखा है-हवाई अड्डा एक रनवे है, यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है, अगली बार यह एक ट्रेलर लॉन्च की जगह भी हो सकता है। मैं इसकी मेंबरशिप लेता हूं, मुझे इसको लेकर कोई शिकायत नहीं है, लेकिन एक बार में फ्लाइट भी पकड़ना अच्छा रहता है। इस पोस्ट के बाद करण ने दूसरी स्टोरी साझा की है।उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा है-रवि के गानों से ज्यादा मुझे आजकल एथनिक कपड़े पहनने वाले लोगों से ऑबसेशन हैं।
पैपराजी पर कंगना ने कसा था तंज
आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रणौत को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात भी की थी और हंसी मजाक में पैपराजी पर तंज कसा था। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड में हुए मतभेद को लेकर पैपराजी पर ताना मारा था। उन्होंने कहा था कि मूवी माफियाओं को लेकर कोई सवाल नहीं करते हो। बीते दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में उन्हें अलग-थलग करने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था निर्माताओं और निर्देशकों ने काम देना बंद कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोगों का मानना है कि करण जौहर ने भी प्रियंका का बॉयकॉट किया था। हालांकि प्रियंका और करण ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
Arjun Rampal: पहली बार रैंप पर दिखी बेटी तो भावुक हुए पिता अर्जुन रामपाल, इमोशनल नोट लिखकर जाहिर की खुशी