फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप रेड्डी वांगा इस एक्शन हीरो के साथ करेंगे फिल्म? करण जौहर ने दिया हिंट; कहा- ‘सिनेमा फिर से डेंजरस…’

Sat, 09 May 2026 12:09 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sandeep Reddy Vanga New Movie: ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में निर्देशित करने वाले संदीप रेड्डी वांगा एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह चर्चित एक्शन हीरो के साथ काम करेंगे। यह जानकारी प्रोड्यूसर करण जौहर ने साझा की है। 

विज्ञापन
संदीप रेड्डी वांगा और करण जाैहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर ने शुक्रवार देर रात एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में साझा की। इसमें उन्होंने एक अनाम फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित कर सकते हैं। साथ ही इस फिल्म में यंग एक्टर लक्ष्य लीड रोल में होंगे। 

विज्ञापन


संदीप रेड्डी का अनाम फिल्म प्राेजेक्ट होगा खास 
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपने पोस्ट में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और एक्टर लक्ष्स की फोटो शेयर की। इस पोस्ट पर लिखा, ‘यहां क्या होने वाला है?’ साथ ही साझा की गई पोस्ट पर लिखा था, ‘सिनेमा फिर से डेंजरस होने वाला है।’ 
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा मार-काट वाली एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं एक्टर लक्ष्य ने भी एक फिल्म ‘किल’ की थी इसमें भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड का फ्यचूर एक्शन स्टार कहा जाने लगा था। अभी तक डायरेक्टर और एक्टर की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

संदीप रेड्डी और करण जौहर करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
संदीप रेड्डी इन दिनों अपनी एक फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं, इसमें प्रभास लीड रोल में हैं। इसमें तृप्ति डिमरी हीरोइन हैं। वहीं करण जौहर ‘नागजिला’ और ‘चांद मेरा दिल’ जैसी फिल्मों को प्राेड्यूसर कर रहे हैं।  ‘नागजिला’ में कार्तिक आयर्न हैं, वहीं ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें