फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर कसा तंज, फेक पीआर गेम की खोली पोल; बोलीं- ‘पैसे देकर नंबर वन…’

Sat, 09 May 2026 08:26 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel Slam Bollywood Fake PR Game: बॉलीवुड के फेक पीआर गेम या पब्लिसिटी पर कई एक्टर्स बात कर चुके हैं। हाल ही में अमीषा पटेल ने भी सोशल मीडिया पर फेक पीआर को लेकर बात की है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बॉलीवुड एक्टर्स की पीआर टीम हमेशा सक्रिय रहती है। वह एक्टर फिल्में करे या ना करे। उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएं, तब भी वह लाइमलाइट में बना रहता है। कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को नंबर वन के टैग भी मिलते रहते हैं। यह सब कहीं ना कहीं पीआर गेम का नतीजा है, ऐसा अमीषा पटेल का मानना है। हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अमीषा ने बॉलीवुड के फेक पीआर गेम पर खुलकर बात की है। 

पैसे देकर नंबर वन का टैग लेते हैं एक्टर्स 

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’ज्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं की है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हो। लेकिन वो अपनी पीआर टीमों को पैसे देकर खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवा रही हैं? सच में? यह 2026 है, 2000 नहीं। आज के जमाने में 100 करोड़ तो कुछ भी नहीं हैं।’
 

 

 

विज्ञापन

अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9
अमीषा पटेल ने अपनी पीआर मशीनरी को बताया कमजाेर
आगे एक ट्वीट और अमीषा पटेल ने किया। इसमें वह लिखती हैं, ‘फिल्म ‘कहो ना प्यार है', 'गदर 1' या 'गदर 2' एक नहीं, बल्कि हीरोइन के तौर पर मैंने 3 सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें तीनों ही फिल्मों को सबसे ज्यादा दर्शक मिले। आज भी, ये फिल्में मेरे को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्में हैं। लेकिन दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले मेरी 'फेक पीआर मशीनरी' कमजोर है।’ 
 
विज्ञापन

सनी देओल के साथ अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी अमीषा ने दिया अपडेट 
अमीषा पटेल ने अपने करियर और फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया। वह एक ट्वीट में लिखती हैं, ‘फिल्म ‘गदर 3’ पक्का आएगी और जब आएगी तो थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ जैसे बड़े ब्रांड की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ तो कम से कम कमाएगी। इस बार इसका स्केल और स्क्रिप्ट, दोनों ही और भी ज्यादा बड़े और जबरदस्त होंगे। तैयार रहिए।’ 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें