फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadak 2 Poster: 'मरने और लड़ने में से एक को', धड़क 2 का पोस्टर जारी, सिद्धांत-तृप्ति की फिल्म कब होगी रिलीज

Mon, 26 May 2025 07:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhadak 2 Release Date Out: निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'धड़क 2' का पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
 
विज्ञापन
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म फिल्म 'धड़क 2' के दो पोस्टर जारी हुए हैं। इन पोस्टर्स में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी एक दूजे से लिपटे नजर आए। साथ ही निर्माताओं ने 'धड़क 2' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन

धड़क 2 के दो पोस्टर जारी
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धड़क 2' के दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में सिद्धांत चतुर्वेदी का चेहरा दिखाई दे रहा है और दूसरी तस्वीर में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ फिल्म मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

करण जौहर का इंस्टाग्राम पोस्ट
'धड़क 2' इसी साल पर्दे पर रिलीज होने वाली है। करण जौहर ने 'धड़क 2' के दो नए पोस्टर्स जारी करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। करण ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो... तो लड़ना।
#Dhadak2 आ रही है सभी सिनेमाघरों में - 1st August 2025।'
 
विज्ञापन

यूजर्स के रिएक्शन
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धड़क 2' के पोस्टर रिलीज के बाद यूजर्स अपना रिएक्शन कमेंट कर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फ्लॉपपपपप', एक और यूजर ने लिखा 'हिट है', एक और यूजर ने लिखा, 'दुनिया अलग दिलों पर राज करेगी', तो वहीं कुछ यूजर्स फिल्म के रीमेक को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, 'धड़क पहली भी बहुत हिट थी...जो दूसरा बन रहा हो', एक और यूजर ने लिखा, 'कृपया रीमेक बनाना बंद करें।'


यह भी पढ़ें: Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने पिता विलासराव को 80वीं जयंती पर किया याद, जेनेलिया-बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें