सीक्वल पर करण जौहर का बड़ा खुलासा
क्या होगी आगे की कहानी?
इस बातचीत में जब करण से पूछा गया कि रॉकी और रानी अपनी शादी के बाद कहां रहेंगे, क्योंकि फिल्म उनकी शादी के सीक्वेंस पर खत्म हो गई है और लोग जानना चाहते हैं कि आगे क्या होगा। इस पर उन्होंने खुलासा किया कि वह रॉकी और रानी को रंधावा के घर में रहते हुए नहीं देखते हैं और अब वे एक-दूसरे के परिवारों के साथ बहुत अच्छे से घुलमिल गए हैं, इसलिए वे अलग-अलग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से रॉकी और रानी को दिल्ली में एक अलग घर में रहते हुए देखते हैं। करण ने आगे मजाक में कहा, "बेशक, मैं रानी को घर संभालते हुए देखता हूं और रॉकी के सौंदर्यशास्त्र पर भरोसा नहीं करता।"
Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' बनाने में क्यों लगे चार साल? रीमा कागती ने कोविड-19 का जिक्र कर दिया जवाब