फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'नादानियां' की आलोचना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'यही कहूंगा कि कुछ तो लोग कहेंगे'

Tue, 18 Mar 2025 02:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar: फिल्म 'नादानियां' के जरिए इब्राहिम अली खान ने डेब्यू किया है। इस फिल्म में खुशी कपूर भी नजर आई हैं। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को मिल रही आलोचनाओं पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
नादानियां, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने इस महीने फिल्म 'नादानियां' से डेब्यू किया है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसमें इब्राहिम के साथ खुशी कपूर नजर आई हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है, उल्टा आलोचनाएं हो रही हैं। इब्राहिम और खुशी को भी ट्रोल किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर हाल ही में फिल्म के निर्माता करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

करण जौहर ने किया खुशी-इब्राहिम का बचाव
इब्राहिम अली खान को करण जौहर ने लॉन्च किया है। फिल्म 'नादानियां' धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। खुशी और इब्राहिम की ट्रोलिंग पर अब तक कई सेलेब्स उनका बचाव कर चुके हैं। अब हाल ही में करण जौहर ने दोनों सितारों का बचाव किया है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Sameera Reddy: समीरा ने शेयर की फिटनेस जर्नी, बोलीं- 'आखिर पुराने कपड़े फिट आने लगे और मजबूत फील कर रही हूं'

बोले- 'कुछ तो लोग कहेंगे'
करण जौहर आज मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'अकाल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। यहां उनसे 'नादानियां' को मिल रहे नेगेटिव रिव्यूज पर सवाल किया गया। करण जौहर ने 'नादानियां' की अलोचना पर कहा, 'मैं बस ये ही कहूंगा, एक पुरानी फिल्म का अल्फाज है कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...छोड़ो बेकार की बातें, बीत न जाए रैना'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar New Song: टाइटल ट्रैक में 'सिकंदर' ने किया जबर्दस्त डांस, सलमान की फिल्म का नया गाना रिलीज
विज्ञापन

'कहां देख सकते हैं 'नादानियां'
करण से पहले हंसल मेहता, विक्रम भट्ट और सोनू सूद जैसी हस्तियां भी इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के सपोर्ट में आ चुके हैं। विक्रम भट्ट ने तो यहां तक कह दिया कि इब्राहिम एक बहुत बड़े स्टार बनेंगे। बता दें कि फिल्म 'नादानियां' 07 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसे शॉना गौतम ने प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें