फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal: 'बवाल आपको रिश्तों के बारे में सोचने पर मजबूर करती है', करण जौहर ने की वरुण-जान्हवी के फिल्म की तारीफ

Wed, 19 Jul 2023 07:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में,  करण ने वरुण की फिल्म बवाल की तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर हिंदी फिल्म जगत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में प्यार-रोमांस से भरपूर खूब फिल्में बनाई हैं। अगर यह कहें कि करण जौहर की फिल्मों ने ही लोगों को प्यार करना सिखाया है, तो यह गलत नहीं होगा। करण अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में,  करण ने वरुण की फिल्म बवाल की तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

करण ने की फिल्म बवाल की तारीफ
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर बवाल इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और फिल्म इंडस्ट्री में उनके बाकी साथियों की प्रतिक्रियाएं काफी आशाजनक लग रही है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के स्थानों को देखने के लिए यूरोप की यात्रा करते हैं, जबकि उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

Gashmeer Mahajani: पिता के निधन पर ट्रोल हुए इमली एक्टर, तोड़ी चुप्पी कहा - 'स्टार को स्टार रहने देते हैं...'

करण ने की निर्देशक साजिद की तारीफ
करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह एक असाधारण और मौलिक प्रेम कहानी है।’ साथ ही निर्देशक ने अभिनेता ने वरुण के अभिनय की तारीफ करते हुए कि वरुण फिल्म में बेहद कमाल लग रहे हैं और जान्हवी ने इंडस्ट्री में खुद को साबित कर दिया है। मेरी तरफ से दोनों को उनकी फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। निर्देशक ने आगे अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,’ फिल्म की कहानी ने मुझे काफी प्रभावित किया है। साजिद के लिए यह गर्व की बात है। साजिद ने बारीकियों के साथ फिल्म को निर्देशित किया है।’

Neetu Kapoor: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
 बता दें कि 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह वरुण धवन की पहली फिल्म नहीं है, जो ओटीटी पर आ रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' भी इस प्लेटफॉर्म पर आई थी। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास 'सिटाडेल' भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें