फिल्म पूरी करने के लिए इतनी रकम की जरूरत
इससे निर्माताओं को फिर से योजना बनानी पड़ी है, क्योंकि अधिक पैसा लगाने से रिलीज के समय पैसा वसूलने में दिक्कतें आएंगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म को पूरा करने के लिए कम से कम पांच-छह करोड़ रुपये की जरूरत है। एक सूत्र ने समाचार पोर्टल को बताया कि कोविड के बाद इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, बहुत सी चीजों का पुनर्गठन हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिलहाल निर्देशक और अभिनेता फिल्म को पूरा करने के लिए संभावित समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो द लेडी किलर के अलावा अर्जुन मेरे हस्बैंड की बीवी और कैनेडा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Project K: अमेरिका में ‘प्रोजेक्ट के’ टीम के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका, यूनियन के साथियों का साथ देने का फैसला