करण ने रखा था शनाया नाम
करण ने आज इंस्टाग्राम पर संजय कपूर, महीप कपूर और शनाया कपूर की कई शानदार अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मैं संजय और महीप को तीन दशकों से जानता हूं... मैंने उन्हें खुशी के जश्न में, शांत क्षणों में, उनके सबसे बुरे समय में और खूबसूरत भाग्य की ऊंचाइयों में देखा है... अपने रास्ते में आने वाले तूफानों से अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान और हमेशा एक बेदाग हास्य के साथ जूझते हुए... एक ऐसा जोड़ा जिसे हर कोई जो उन्हें जानता है, उससे बहुत प्यार करता है.... उनके ब्रह्मांड के केंद्र हमेशा उनके बच्चे शनाया और जहान रहे हैं (मजेदार बात: मैंने उसका नाम रखा है)...'
फिल्म आंखों की गुस्ताखियां
शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक दृष्टिहीन संगीतकार की भूमिका निभाई है। वहीं शनाया कपूर एक थिएटर कलाकार के रूप में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Jurassic World Rebirth Collection: 50 करोड़ के पार हुई 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की कमाई, जानें आज का कलेक्शन