दिलजीत ने शेयर कीं 'बॉर्डर 2' के सेट से झलकियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में वरुण धवन और बोनी कपूर की झलक भी दिखी
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 'बॉर्डर 2' के सेट की झलकियां हैं। इसके साथ दिलजीत ने कैप्शन लिखा है, 'बस एक और दिन भाई'। साझा किए गए वीडियो में अहान शेट्टी, वरुण धवन, बोनी कपूर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह जैसे सितारे हैं। वीडियो के जरिए दिलजीत ने 'नो एंट्री 2' में अपनी एंट्री के संकेत दिए हैं।
दिलजीत ने शेयर कीं 'बॉर्डर 2' के सेट से झलकियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रेक के बीच उठाया कॉफी का लुत्फ
वीडियो में देखा जा सकता है कि सेट पर बारिश हो रही है और इस बीच शूटिंग की जा रही है। शूटिंग से ब्रेक लेकर दिलजीत दोसांझ कॉफी बनाते हैं। सेट पर वरुण धवन, मोना सिंह के साथ दिलजीत दोसांझ मस्ती भरे पल बिता रहे हैं।
नेटिजन बोले- 'बायकॉट वाले कहां गए'
दिलजीत के पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और समर्थन में पोस्ट लिख रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं, 'पंजाबी आ गए ओए'। एक यूजर ने लिखा, 'बायकॉट वाले कहां गए?' एक यूजर ने लिखा, 'इतना फेमस होकर भी व्लॉगिंग करनी पड़ती है'।