फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: शनाया के डेब्यू से पहले संजय-महीप पर करण ने बरसाया प्यार, फोटो शेयर कर खोला यह राज

Wed, 09 Jul 2025 09:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aankhon Ki Gustakhiyan Actress Shanaya Kapoor: करण जौहर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर शनाया कपूर के पिता संजय कपूर और महीप कपूर की कई खास तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनाया कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं आज निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शनाया के पिता और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। और साथ ही इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने ही संजय के दोनों बच्चों के नाम रखे थे। 
विज्ञापन

 

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
करण ने रखा था शनाया नाम
करण ने आज इंस्टाग्राम पर संजय कपूर, महीप कपूर और शनाया कपूर की कई शानदार अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मैं संजय और महीप को तीन दशकों से जानता हूं... मैंने उन्हें खुशी के जश्न में, शांत क्षणों में, उनके सबसे बुरे समय में और खूबसूरत भाग्य की ऊंचाइयों में देखा है... अपने रास्ते में आने वाले तूफानों से अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान और हमेशा एक बेदाग हास्य के साथ जूझते हुए... एक ऐसा जोड़ा जिसे हर कोई जो उन्हें जानता है, उससे बहुत प्यार करता है.... उनके ब्रह्मांड के केंद्र हमेशा उनके बच्चे शनाया और जहान रहे हैं (मजेदार बात: मैंने उसका नाम रखा है)...'

 

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
संजय और महीप की जमकर की तारीफ
करण ने आगे लिखा, 'उन्होंने उन्हें प्यारे बच्चे के रूप में पाला... आने वाला दिन उनकी बच्ची के लिए धूप का दिन है... वह एक असाधारण रूप से मेहनती लड़की है और उसने अपना दिल और आत्मा अपनी पहली फीचर फिल्म में डाल दी है... निश्चित रूप से उसके काम को खुद बोलने देंगे और मुझे पता है कि यह होगा.... शनाया चमकती रहो और फिल्मों में आपका स्वागत है... आंखों की गुस्ताखियां।'
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
फिल्म आंखों की गुस्ताखियां
शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक दृष्टिहीन संगीतकार की भूमिका निभाई है। वहीं शनाया कपूर एक थिएटर कलाकार के रूप में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें: Jurassic World Rebirth Collection: 50 करोड़ के पार हुई 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की कमाई, जानें आज का कलेक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें