फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख से फैन ने पूछा- खाना खाया क्या? किंग ने दिया मजेदार जवाब, स्विगी की एंट्री ने लूटी महफिल

Tue, 13 Jun 2023 12:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाह रुख खान को पूरी दुनिया प्यार करती है। किंग खान के नाम से मशहूर शाह रुख अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी फेमस हैं। हाल ही में उन्होंने आस्क एसआरके सेशन रखा जिसमें उन्होंने सवालों के मजेदार जवाब दिए।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। फैंस भी अपने चहेते स्टार की फिक्र करते हैं। शाहरुख खान बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं बल्कि अच्छी हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं। हाल में ट्विटर पर जब एक फैन ने उनसे पूछा कि आपने खाना खाया तो शाहरुख ने इसपर मजेदार जवाब दिया और इस मामले में स्विगी ने एंट्री मारकर माहौल बना दिया।

विज्ञापन

दरअसल एक फैन ने ट्विटर पर शाहरुख से सवाल पूछ लिया कि खाना क्या खाया भाई? शाहरुख, जोकि अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने पलटकर सवाल कर दिया कि क्यों भाई आप स्विगी से हो? भेज दोगे क्या? वहीं इस मामले में स्विगी ने एंट्री मारते हुए शाहरुख से पूछ लिया कि हम स्विगी से हैं, क्या हम भेज दें? हालांकि इस पर शाहरुख की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं गया।

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिसके बाद स्विगी के कुछ डिलीवरी ब्वॉयज शाहरुख के घर के बाहर पहुंच गए। स्विगी ने एक अन्य ट्वीट में अपने कुछ डिलीवरी ब्वॉज की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'हम स्विगी वाले हैं, और हम डिनर लेकर आए हैं।' डिलीवरी ब्वॉयज की फोटो मन्नत के बाहर खींची गई है।
 
विज्ञापन

बता दें कि हाल में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। शाहरुख खान ने ब्लॉकबस्टर मूवी पठान के साथ कमबैक किया था। इस मूवी ने रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया। फिलहाल शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल सात सितंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:  'भाभीजी घर का काम आपसे ही करवाती हैं क्या?' फैन के सवाल का शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें