फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'प्रिय राय! रविवार को छुट्टी ले लें...,' करण जौहर ने नए गुप्त नोट में हेटर्स से की यह खास अपील

Thu, 04 May 2023 08:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने नया गुप्त नोट साझा किया है। साथ ही इसके जरिए हेटर्स से खास अपील करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्ममेकर, सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं, साथ ही अपने गुप्त पोस्ट को लेकर लाइमलाइट में आ जा रहे हैं। इसी कड़ी में करण ने एक और नोट साझा किया है, जिसके जरिए वह ट्रोल्स से रविवार को छुट्टी लेने की रिक्वेस्ट करते नजर आए हैं। 

करण जौहर का नया गुप्त संदेश 

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'प्रिय राय, मुझे पता है कि आप साल में 365 दिन लगातार काम करते हैं। हालांकि, मेरा अनुरोध है कि रविवार को छुट्टी ले लें। पूरी तरह से आपका, अंत प्राप्त हो रहा है।' फिल्ममेकर के इस नोट ने एक बार फिर फैंस को असमंजस में डाल दिया है। 

विज्ञापन


लेटलतीफी पर भड़का था गुस्सा 

करण जौहर का यह गुप्त संदेश उनके लेटलतीफी वाले बयान के तीन दिन बाद आया है। करण ने इससे पहले लेटलतीफी पर लिखा था, 'समय की पाबंदी के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी नेचुरल टैलेंट, डिग्री या यहां तक कि माता-पिता या बॉस की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है। यह कला का हिस्सा नहीं है जो हमें पीढ़ियों से विरासत में मिले। यह सरल और बुनियादी संस्कार है, दूसरे लोगों के समय का सम्मान करने से आप उनका भी सम्मान करते हैं। यह किसी की रिस्पेक्ट करने का ऐसा तरीका है, जिसमें कोई दिखावा नहीं होता।'

Filmy Wrap: हनी सिंह संग अफेयर पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी और कल रिलीज होगी द केरल स्टोरी, पढ़ें फिल्मीं खबरें

करण जौहर का वर्कफ्रंट 

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बतौर निर्देशक कमबैक कर रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें