फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiroo Johar Health Update: अब कैसी है करण जौहर की मां हीरू की तबीयत? स्वास्थ्य पर आया बड़ा अपडेट

Sun, 08 Dec 2024 06:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर की मां हीरू जौहर को लेकर खबर आई थी कि वो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच उनका हेल्थ अपडेट भी सामने आ गया है। 
 
विज्ञापन
मां और दोनों बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता करण जौहर की मां हीरू जौहर (81) को हाल ही में अज्ञात कारणों से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें जाने-माने फैशन डिजाइनर और करण के करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा अस्पताल पहुंचते नजर आए थे। इसे लेकर दावा किया गया था कि वह फिल्म निर्माता की मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, करण की मां की तबीयत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं करण जौहर की मां!

जानकारी के अनुसार, करण जौहर की मां हीरू जौहर अब घर लौट आई हैं और रिकवर कर रही हैं। हीरू पिछले कुछ वर्षों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। 2021 में, उनकी दो बड़ी सर्जरी हुईं-एक स्पाइनल फ्यूजन और एक घुटना रिप्लेसमेंट की। करण ने अक्सर इस बारे में बात की है कि कैसे उनकी मां ने तबीयत खराब में कभी हार नहीं मानी और हर समस्या को मात दी।

मां हीरू से बेशुमार प्यार करते हैं करण 

करण जौहर ने अक्सर अपनी मां का आभार जताया है कि उन्होंने उनके बच्चों (यश और रूही जौहर) को पालने में काफी मदद की है। करण जौहर ने हाल ही में दिवाली पर अपनी मां हीरू और बच्चों यश और रूही के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दिवाली के लिए डिजाइन किए गए कपड़ों के लिए दोस्त मनीष मल्होत्रा को भी धन्यवाद दिया था। 

विज्ञापन


Rekha: बिना नाम लिए रेखा ने की बिग बी की तारीफ, कहा- सामने ऐसा शख्स हो तो अंग-अंग खुद थिरकने लगता है

करण जौहर का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, उन्होंने आखिरी बार रोम-कॉम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अभिनय किया था। तब से उन्होंने अपने धर्मा प्रोडक्शंस बैनर के तहत कई फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें 'किल', 'योद्धा' और 'जिगरा' शामिल हैं।

विज्ञापन


Mohan Babu: मोहन बाबू और मांचू मनोज के बीच हुई हाथापाई? बाप-बेटे ने पुलिस में शिकायत की खबरों पर दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें