फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉफी विद करण 21 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। बात करें कॉफी विद करण के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है। खबरों की मानें तो कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना आएंगे।
सुहाना खान
बता दें कि खान फैमिली के करण जौहर बेहद करीब हैं और शाहरुख के तीनों बच्चों को वह बेहद प्यार भी करते हैं। सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं और बहुत मुमकिन है कि करण जौहर ही उनको अपनी फिल्म से लॉन्च करें।
इतना ही नहीं खबर है कि कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड की कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर एक एपिसोड में पहली बार एक साथ आने वाले हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी शो पर पहली बार रणवीर-दीपिका अपनी रिलेशनशिप को पहली बार स्वीकार करने वाले हैं।
KARAN JOHAR
- फोटो : SELF
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक ऐलान का है कि वे किन हस्तियों को इस बार शो में आने का इंवाइट भेज रहे हैं।