फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easter 2023: बॉलीवुड के इन सितारों ने मनाया ईस्टर, तस्वीरें साझा कर फैंस को दी बधाई

Sun, 09 Apr 2023 10:27 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को ईस्टर की बधाई दी है। 
विज्ञापन
अनन्या पांडे-सैफ अली खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में आज ईस्टर 2023 का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया है। यहां तक कि बॉलीवुड के कलाकारों ने भी ईस्टर का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया है। फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर कलाकारों ने अपने सभी फैंस को इस त्योहार की ढेरों बधाईयां दी हैं। सितारों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
करीना कपूर ने साझा की तस्वीर
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने भी ईस्टर का त्योहार सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। एक्ट्रेस ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान पटौदी, पति सैफ अली खान, छोटे बेटे जहांगीर खान और ननद सोहा अली खान की बेटी इनाया की तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में सभी ईस्टर का त्योहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को साझा करते हुए अपने फैंस को ईस्टर की बधाइयां दी हैं। 
 

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी और प्रियंका ने दी बधाई
करीना के अलावा उनकी ननद और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के ईस्टर सेलिब्रेशन की वीडियो साझा की है। सोहा के अलावा शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे ने भी ईस्टर सेलिब्रेट करते हुए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर तस्वीरें साझा की हैं। तीनों एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ईस्टर की बधाइयां दी हैं। साथ ही इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ईस्टर की शुभकामनाएं दी हैं। 

Aditi Rao Hydari: ‘जुबली’ में दमका अदिति राव हैदरी का राजसी आभामंडल, इन चमकते किरदारों के जरिये पहुंची शिखर तक
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित - फोटो : social media
माधुरी औ अनिल कपूर ने भी किया विश
वहीं, बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ईस्टर की स्टोरी साझा करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही दिग्गज कलाकार अनिल कपूर ने भी इस त्योहार को लेकर अपने फैंस को बधाइयां दी हैं। ईस्टर के त्योहार को बॉलीवुड के जाने माने सभी कलाकारों ने बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है और अपने फैंस को भी इसकी शुभकामनाएं दी हैं। 

Dhanush: धनुष-सेल्वराज ने एक बार फिर मिलाया हाथ, नए प्रोजेक्ट को लेकर वंडरबार और जी स्टूडियो ने की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें