फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नई फिल्म का ट्रेलर देख फूले नहीं समाए करण जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर फिल्म हमारी अधूरी कहानी के ट्रेलर काफी दमदार और आकर्षक लगे। करण ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस फिल्म को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। अब फिल्म भविष्य में कुछ कमाल कर पाती है या नहीं ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा।

बहरहाल इस फिल्म को लेकर लोगों में भी खासी उत्सुकता है। यह फिल्म उन फिल्मों में शामिल है जिनका सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

मोहित की जमकर की तारीफ

फिल्मकार करण जौहर को मोहित सूरी की नई फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के ट्रेलर दमदार लगे। करन ने एक ट्वीट में लिखा​, "मोहित सूरी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के दमदार और सम्मोहित करने वाले ट्रेलर देखे। जज्बातों या भावनाओं पर उनकी कमाल की पकड़ है। ‌फिल्‍म जल्द रिलीज होगी।​"​​

फिल्म में विद्या बालन, राजकुमार राव व ​'​सीरियल किसर​'​ इमरान हाशमी भी हैं। दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने पूर्व में कहा था कि यह फिल्म संभवत: मोहित के करियर की सर्वश्रेष्ठ निर्देशित फिल्म होगी।

करण का यह भी मानना है कि विद्या और इमरान की जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपने जलवे बिखेरने में कामयाब होगी। गौरतलब है कि 2011 में डर्टी पिक्चर में इमरान और विद्या ने साथ काम किया था और फिल्म ने सफलता के रिकार्ड तोड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें