करण का पोस्ट
करण ने इंस्टाग्राम पर नगेट के साथ अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, 'वह 6 महीने से हमारे साथ है और उसने हमें बहुत खुशी और बहुत प्यार दिया है ... हम चाहते हैं कि आप हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलें ... #नगेटजौहर। प्रशंसकों और सेलिब्रिटीज ने नगेट की तारीफ की और उसे बहुत प्यारा बताया।
करण का वर्कफ्रंट
करण जौहर एक नए रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' को होस्ट करने जा रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून से स्ट्रीम होगा। यह शो नीदरलैंड के रियलिटी शो 'डी वेराडर्स' का भारतीय संस्करण है। इसमें 20 सेलिब्रिटी प्रतियोगी होंगे। इस शो में महीप कपूर, आशीष विद्यार्थी, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, उर्फी, रफ्तार, और जैस्मीन भसीन नजर आएंगी। यह शो राजस्थान के जैसलमेर में एक शानदार महल में शूट हुआ है। शो में 20 खिलाड़ी एक महल में इकट्ठा होंगे, जिनमें से तीन को करण जौहर गुप्त रूप से 'गद्दार' चुनेंगे। इन गद्दारों का काम बाकी खिलाड़ियों को एक-एक करके बाहर करना होगा, बिना अपनी पहचान उजागर किए। विजेता को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। नए एपिसोड हर गुरुवार रात 8 बजे आएंगे।
यह भी पढ़ें: IPL Final 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन ने किया परफॉर्म, बेटों ने दिया साथ; भारतीय सेना को सम्मान