फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rono Mukherjee Prayer Meet: रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंचीं काजोल, जया बच्चन और सलीम खान भी हुए शामिल

Tue, 03 Jun 2025 08:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों फिल्म निर्देशक रोनो मुखर्जी का निधन हुआ। वे काजोल-रानी मुखर्जी और निर्देशक अयान मुखर्जी के चाचा थे। आज मुंबई में उनकी प्रेयर मीट यानी प्रार्थना सभा हुई। इसमें परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंची हैं। 

विज्ञापन
रोनो मुखर्जी की प्रार्थना सभा में काजोल और जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक रोनो मुखर्जी की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड से जुड़े कई लोग पहुंच रहे हैं। काजोल को भी इस मौके पर देखा गया। साथ ही जया बच्चन, सलीम खान भी पहुंचे। ये सभी लोग रोनो मुखर्जी को याद करने के लिए उनकी प्रार्थना सभा में आए हैं।  
विज्ञापन


रोनो मुखर्जी ने चुनिंदा फिल्में बनाई 

रोनो मुखर्जी ने दो फिल्मों का ही निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1965 में आई, जिसका नाम था 'तू ही मेरी जिंदगी'। उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'हैवान' 1977 में आई। रोनो मुखर्जी अभिनेत्री शरबनी मुखर्जी के पिता थे। शरबनी ने 'बॉर्डर', 'गॉड ऑनली नोज', 'मोहनदास' जैसी फिल्मों में काम किया है। आज उनकी प्रार्थना सभा में पूरा परिवार फिर से साथ आया है। 

 

प्रार्थना सभा में काजोल गमगीन नजर आईं
काजोल रोनो मुखर्जी की काफी करीबी थीं, वह रिश्ते में उनके चाचा लगते थे। काजोल को तेजी से प्रार्थना सभा में आते हुए देखा। साथ ही वह परिवार वालों के गले लगकर उन्हें सपोर्ट करती भी दिखीं।   
विज्ञापन

 

 

जया बच्चन बेटी के साथ आईं
जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं। दोनों गाड़ी से साथ उतरे और प्रार्थना सभी की तरफ आगे बढ़ गए। पैपराजी जया और श्वेता बच्चन की फोटो क्लिक करते नजर आए। 
 
विज्ञापन

सलीम खान भी प्रेयर मीट में शामिल हुए 
बॉलीवुड के मशहूर राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल हुए। वह काफी कमजोर नजर आए। वह सहारा लेकर चलते हुए दिखे। वह लंबे वक्त से रोनो मुखर्जी को जानते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें