इवेंट में करण जौहर ने यामी को लगाया गले
बीते दिनों प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज का एलान किया। प्राइम वीडियो स्लेट 2026 इवेंट में करण जौहर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने और यामी गौतम ने मंच पर एक प्यारा सा पल साझा किया। यामी की नई फिल्म 'नई नवेली' के पोस्टर लॉन्च से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों को गर्मजोशी के साथ गले मिलते हुए तब देखा गया, जब दोनों के बीच तनाव की खबरें चल रही थीं।
करण जौहर को किया जा रहा ट्रोल!
करण जौहर और यामी गौतम के बीच कथित तौर पर तनाव की अफवाहों के बीच दोनों को इवेंट में गले लगते देख लोगों को हैरानी हुई है। इतना ही नहीं, करण जौहर ने यामी को स्टेज पर बुलाने से पहले उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेत्री में से एक कहा। करण जौहर के यामी गौतम को सार्वजनिक रूप से गले लगाने के बाद इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसे 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता से जोड़कर देख रहे हैं। करण जौहर को ट्रोल भी कर रहे हैं।
'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए थे करण जौहर?
इससे पहले करण जौहर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए थे, जबकि इंडस्ट्री के कई नामी सितारे स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद थे। तब लोगों ने उनके बीच किसी मनमुटाव की अटकलें लगाई थीं। 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद करण जौहर ने आदित्य धर तारीफ में खुलकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तारीफ भरे पोस्ट किए हैं, जिनसे लगता है कि उनके रिश्तों में आई कथित कड़वाहट अब दूर हो गई है। इस पर नेटिजंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यूजर ने याद दिलाया पुराना व्यवहार
यामी को गले लगाते हुए करण जौहर का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर यूजर्स करण जौहर को ट्रोल करते हुए उनका पुराना सलूक याद दिला रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर ने यामी गौतम को नजरअंदाज कर दिया था। अब करण जौहर उनसे बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अरे यार! क्या कर्मा है'। एक यूजर ने लिखा है, 'समय की सबसे अच्छी बात यह है कि समय बदलता है।करण जौहर ने यामी को अपने शो में नहीं बुलाया था, क्योंकि उनके हिसाब से वह इतनी बड़ी स्टार नहीं थीं। इसलिए उन्होंने सिर्फ ऋतिक को बुलाया और यामी को छोड़ दिया। यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बात करें तो यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है।