अक्षय ने शेयर की पोस्ट
इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के दी। एक्टर ने गाना शेयर करते हुए लिखा 'भूत सच में होते हैं या नहीं ,यह तो नहीं पता मगर प्यार सच में होता है।'
अरिजीत सिंह ने दी है अपनी आवाज
फिल्म ‘भूत बंगला’ के गाने 'तू ही दिसदा' को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। उनका साथ निकिता गांधी ने दिया है। गाने को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। वहीं इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने के लिए खुद अरिजीत ने पहल की थी। वो अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के इसे गाना चाहते थे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में असरानी की भी झलक मिलेगी। पिछले साल इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।