फिल्म को लेकर क्या बोले करण जौहर?
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'द वन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है! बधाई और ढेर सारा प्यार। दोस्तों, पार्टी कहां है?'
'हाउसफुल' बोर्ड लगाने पर किया मजबूर
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में लिखा, 'द वन ने एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। शनिवार को डबल डिजिट का आंकड़ा छुआ है। मास मार्केट व छोटे शहरों में जबरदस्त बिजनेस किया है। शनिवार को ग्रोथ: 40.52 प्रतिशत रही। यह कई मायनों में खास है। कई मास एंटरटेनर फिल्में, जैसे धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला 2, धमाल 4, आवारापन 2 और मिर्जापुर द मूवी ने 2026 में टियर 2 और टियर 3 सेंटर्स में नॉन-नेशनल चेन और सिंगल स्क्रीन पर बहुत अच्छा काम किया है। 'द वन' इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री है, जिसने 'हाउसफुल' बोर्ड लगाने पर मजबूर किया है।'