फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या एल्विश यादव को दिया है करारा जवाब?

Sat, 01 Feb 2025 06:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में नेपोटिज्म से करण जौहर का नाम फिर जुड़ गया, जब एक पॉडकास्ट में अंकिता लोखंडे ने नेपोटिज्म का जिक्र किया तो होस्ट एल्विश यादव ने करण जौहर का नाम ले लिया। ऐसा करके वह करण पर तंज कस रहे थे। अब एक क्रिप्टिक पोस्ट करण जौहर ने भी की है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह पोस्ट एल्विश यादव को लेकर है। 

विज्ञापन
करण जौहर-एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में करण जौहर ने लिखा है- ‘दयालु होना पहले एक अच्छी क्वालिटी हुआ करती थी लेकिन अब यह फीलिंग कम ही लोगों में मौजूद है। अब बस इसकी कुछ प्रतिकृतियां यानी कॉपी ही रह गई हैं।’ सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि यह एल्विश यादव को लेकर करण जौहर का जवाब है। आखिर करण जौहर और एल्विश यादव के बीच यह टकराव कैसे शुरू हुआ जानिए? इससे पहले देखिए करण की वह सोशल मीडिया पोस्ट भी।  

विज्ञापन


पॉडकास्ट से शुरू हुई कहानी 
हाल ही में टीवी फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर कहा कि बॉलीवुड में ऐसे लोग हैं, जो अपने लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं। वे लोग ग्रुपिज्म करते हैं।’ इस पर एल्विश यादव ने अंकिता को बीच में टोकते हुए करण जौहर का नाम ले लिया। वह कहते हैं, ‘करण जौहर को ऐसा मत बोलो।’ एल्विश ने जैसे ही करण जौहर का नाम लिया अंकिता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर किसी का अपना ग्रुप होता है।’ अंकिता के पति और एक्टर विक्की जैन ने भी कहा कि लोगों का अपना ग्रुप होता है, जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं, वह किसी आउटसाइडर को मौका नहीं देते। इस बातचीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर करण जौहर को नेपोटिज्म के लिए ट्रोल किया जाने लगा। वह पहले भी नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए ट्रोल हो चुके हैं। कंगना रनौत भी उनको इस मुद्दे पर घेर चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

खुशी-इब्राहिम को लेकर फिल्म की प्रोड्यूस
एक तरफ करण जौहर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के कारण ट्रोल हो रहे हैं। वहीं वह श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर एक फिल्म ‘नादानियां’ प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा पोस्टर भी करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। 

विज्ञापन

इन स्टार किड्स को भी कर चुके हैं लॉन्च 
जहां तक स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने की बात है तो करण जौहर आलिया भट्ट, वरुण धवन को लॉन्च कर चुके हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से इन दोनों ने डेब्यू किया था। वहीं इसी फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी मौका दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें